फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'केंद्र और राज्य के नेता प्रतिपक्ष एक पप्पू और एक अप्पू', डिप्टी CM विजय सिन्हा का राहुल-तेजस्वी पर तंज

Thu, 12 Jun 2025 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह उपमुख्यमंत्री थे, तब दरभंगा में एक भयावह घटना हुई थी जिसमें लाशों पर पेशाब किया गया और लोगों को लाठियों से पीटा गया था। यह लालू यादव के पाप का परिणाम था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों को गिनाया और केंद्र सरकार की सराहना की।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कि देश और बिहार का दुर्भाग्य है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह नेता प्रतिपक्ष एक ‘पप्पू’ और एक ‘अप्पू’ हैं। ये लोग खुद की सोच नहीं रखते, दूसरों के लिखे हुए कॉन्टेंट और सलाह को पढ़कर देश की जनता के सामने पेश करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "ये दोनों नेता सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। चार्टर्ड विमान में बैठकर केक काटने वाले ये लोग आम जनता के दुख-दर्द को क्या समझेंगे।"

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह उपमुख्यमंत्री थे, तब दरभंगा में एक भयावह घटना हुई थी जिसमें लाशों पर पेशाब किया गया और लोगों को लाठियों से पीटा गया था। यह लालू यादव के पाप का परिणाम था, जो राज्य में एक महामारी की तरह फैला हुआ था। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार उस ‘राजनीतिक महामारी’ का इलाज कर रही है। दुर्भाग्य से बीच-बीच में विपक्ष की सरकारें आकर इसे पोषित करने का काम करती रहीं। लेकिन अब जनता जागरूक है और विपक्ष की सच्चाई जान चुकी है।
विज्ञापन

 
पढ़ें: दिनदहाड़े ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल; पुलिस हर पहलुओं पर कर रही जांच

मुजफ्फरपुर रेप केस का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उस मामले में सरकार ने 12 घंटे के भीतर कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन हमने सिर्फ 4 घंटे में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। हमारी सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं देती, बल्कि त्वरित कार्रवाई करती है। उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि क्या राजद का एक भी विधायक ऐसा है जिस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने दी गई हो? जब ये लोग सत्ता में थे तो अपराधियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया करते थे। अब हम उन अपराधों का इलाज कर रहे हैं, जिन्हें इन्होंने महामारी बना दिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी साधा निशाना
विजय सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार सिर्फ बातचीत करती थी, जबकि हमारी सरकार सीधे एक्शन लेती है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है जीरो टॉलरेंस। उपमुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, शक्ति और सम्मान का प्रतीक बन चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें