फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: चेन स्नैचरों को रोकना पड़ा भारी, महिला की चेन बचाने दौड़ा युवक; बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Wed, 13 May 2026 01:18 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नैचरों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर श्रवण राम की हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नैचिंग का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हसन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान श्रवण राम के रूप में हुई है, जो ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में चाय की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन


महिला से चेन छीनने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आसपास मौजूद लोगों ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे श्रवण राम और अमित सिंह ने भी बदमाशों का विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की।

ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे अपराधी
खुद को घिरता देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान श्रवण राम के सीने में गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अमित सिंह ने बताया कि अपराधियों ने उन पर भी तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार अपराधियों द्वारा महिला से चेन छीनने और फायरिंग की पूरी घटना कैद हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, खड़े ट्रक में जा घुसी बोलेरो, युवक की मौत; कई घायल

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें