फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुबह-सुबह खूनी खेल! युवक की तलवार से काटकर हत्या, बीच-बचाव में आए पुलिस जवान को मारी गोली; जानें मामला

Fri, 26 Jun 2026 11:47 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने युवक सुनील सहनी की तलवार से काटकर हत्या कर दी। घटना में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के सिपाही मो. मोबिल को भी गोली लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
फाइल फोटो- दिलीप सहनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में शुक्रवार तड़के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में बदमाशों ने एक युवक की तलवार और धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वहीं घटना के दौरान बिहार पुलिस के एक जवान को गोली मार दी गई। घायल जवान को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन


सुबह चार बजे घर से बुलाकर किया हमला
मृतक की पहचान ओझौल गांव निवासी सुनील सहनी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान मो. मोबिल के रूप में हुई है, जो बिहार पुलिस में सिपाही है। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे किसी ने फोन कर सुनील को घर से बाहर बुलाया। घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान मो. मोबिल को भी गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
मृतक के पिता दिलीप सहनी ने बताया कि सुनील कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता था। तीन-चार दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हुआ था। उस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News : नाश्ते के बहाने घर से बुलाकर ले गए, फिर कर दी युवक हत्या; पुलिस को प्रेम-प्रसंग का भी शक

जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें