फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पापा ने मेरे पति के सीने में मारी गोली, नर्सिंग छात्र की मौत के बाद पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 06 Aug 2025 11:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

मेडिकल छात्रा ने कहा कि पति को गोली मारने वाले मेरे पिता प्रेम शंकर झा हैं। उसने इस घटना में आने भाई, मां, बहन और दादी को भी आरोपी बंनाने की बात कही है। अपने पति की हत्या के बाद उसने अपने पूरे परिवार पर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
छात्रा ने अपने मायके वालों पर लगाया बड़ा आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पता में बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर के छात्र राहुल कुमार की हत्या के बाद पत्नी तन्नू प्रिया ने अपने पिता प्रेमशंकर झा, मां, भाई और बहन को दोषी ठहराया है। लड़की ने अपने बयान में कहा है कि पापा ने डीएमसीएच पहुंच कर मेरे पति के सीने में गोली मार दी गोली लगते ही मेरा पति राहुल गोली लगने के बाद मेरी गोद आकर गिर पड़ा। घटना के बाद मैंने अपनी मां भाई और बहन को भी फोन लगाया लेकिन कोई भी मेरा फोन नही रिसीव किया। 

विज्ञापन


तन्नू प्रिया की अंतरजातीय शादी से नाराज चल रहा था
इधर, डीएमसीएच परिसर में BSC नर्सिंग के छात्र राहुल को गोली मारने मामले में आरोपी प्रेम शंकर झा की पिटाई का लाइव वीडियो सामने आया है।आरोपी अपनी बेटी तन्नू प्रिया की अंतरजातीय शादी से नाराज चल रहा था। उन्होंने इस खौफनाक घटना को बड़े ही तैयारी के साथ अंजाम देते हुए  दामाद को हॉस्टल के गेट पर ही गोली मार दिया। लाइव वीडियो में सहरसा जिला के वनगांव से डीएमसीएच पहुंचे प्रेम शंकर झा को गोली मारने के बाद हॉस्टल के छात्रों की भीड़ ने घेर लिया और फिर पिटाई शुरू कर। छात्रों ने प्रेम शंकर झा को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश न हो गया। इसके बाद एक युवक उसके हाथ से देसी कट्टा छीन लिया। हालांकि, पुलिस सही समय पर पहुंची और प्रेम शंकर झा को छात्रों के चंगुल से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए। यहां से उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

मेरे सामने ही पापा ने राहुल के सीने में गोली मार दी
वही दूसरी तरफ़ तन्नू प्रिया ने कहा कि मेरी शादी से मेरा पूरा परिवार खुश नहीं था। मेरे सामने ही पापा ने राहुल के सीने में गोली मार दी। तन्नू ने कहा कि घटना के समय वह अपने पति के साथ मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। इस दौरान उसका पति हॉस्टल के बाहर गया। इसी बीच काले रंग का नकाब पहना हुआ व्यक्ति आया और मेरे पति के सीने में गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें