फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घटिया निर्माण से खफा डिप्टी मेयर ने तोड़ी दीवार, वीडियो वायरल; बोलीं-धरने पर बैठेंगी

Tue, 03 Mar 2026 05:40 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा के डीबी मार्केट में चल रहे निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल से नाराज डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने मौके पर दीवार तोड़कर विरोध जताया। उन्होंने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दीवाल को तोड़ती डिप्टी मेयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन अपने ही नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कथित घटिया निर्माण से नाराज दिख रही हैं। डिप्टी मेयर लहेरियासराय डीबी मार्केट में नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का विरोध जताते हुए अपने हाथों से दीवार तोड़ती हुई वायरल वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

 
'पूरा नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट'
वीडियो में वह एक हाथ से बालू-सीमेंट से जोड़ी गई दीवार को गिराती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वह संबंधित ठेकेदार को गुस्से में मौके पर आने को कहती भी दिख रही हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने कहा कि पूरा नगर निगम भ्रष्टाचार की चपेट में है और इसे देखने वाला कोई नहीं है। सड़कों और निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पूरे मामले में अधिकारियों व निगम प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वह शीघ्र ही धरने पर बैठेंगी।

शहर में बड़े निर्माण पर चल रहा निर्माण कार्य
बताया जाता है कि शहर में बड़े पैमाने पर नगर निगम और बुडको के द्वारा नाला और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। हाल ही में एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण के बाद उसके पूरी तरह टूटने का मामला सामने आया था, जिस पर नगर निगम के मुख्य अभियंता सऊद आलम ने जांच के बाद ठेकेदार को काम बंद करने का निर्देश दिया था। अब यह नया मामला सामने आया है, जिसमें नगर निगम की डिप्टी मेयर ने स्वयं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


'आंदोलन करने के लिए मजबूर'
इससे पहले चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंगलागढ़ मोहल्ले में सड़क से ऊंचा नाला बनाए जाने का विरोध जताया था। नगर निगम और ठेकेदार द्वारा ध्यान नहीं देने पर हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी हुई सड़क को तोड़कर दोबारा निर्माण कराया गया था। डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने दोहराया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें