फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में दिनदहाड़े जोरदार बम विस्फोट! दो युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत

Tue, 07 Jul 2026 03:07 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बम विस्फोट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। विस्फोट के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बम बिस्फोट में घायल का डीएमसीच में चल रहा इलाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को चहारदीवारी निर्माण के दौरान हुए टिफिन बम विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि एक मजदूर का दाहिना हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि दूसरे मजदूर की दाहिनी आंख और सिर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


तख्ता हटाते ही हुआ धमाका
घायल मजदूर कमलेश पासवान (35) के पिता सियाकांत पासवान ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग के तख्ते के नीचे टिफिन बम दबा हुआ था। जैसे ही मजदूरों ने तख्ता हटाया, जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आकर कमलेश पासवान का दाहिना हाथ पूरी तरह कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरे मजदूर रामबाबू पासवान (35) की दाहिनी आंख और सिर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट लगी।

डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर
रामबाबू के पिता लक्ष्मी पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस के साथ अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टिफिन बम वहां कैसे पहुंचा और उसके पीछे किसकी भूमिका हो सकती है।

ये भी पढ़ें-  रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर? लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला
विज्ञापन


फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें