फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनएच-27 पर तेल से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, देखते-देखते 2360 कार्टन जलकर राख; बाल-बाल बचे चालक व खलासी

Sun, 28 Jun 2026 10:03 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के NH-27 पर सरसों तेल से लदे ट्रक में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में बाइक से टक्कर के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। 2360 कार्टन तेल सहित ट्रक जलकर राख हो गया। चालक और खलासी सुरक्षित हैं। पुलिस बाइक मालिक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मब्बी थाना क्षेत्र के कंसी चौक के पास सरसों तेल से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक में लदे 2360 कार्टन सरसों तेल सहित पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि, इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी की जान बच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक चालक गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई। प्रारंभिक आशंका है कि टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लग गई।

राजस्थान से पूर्णिया जा रहा था ट्रक
ट्रक चालक संजय कुमार ने बताया कि वह राजस्थान के चूरू जिले से 2360 कार्टन सरसों तेल लोड कर पूर्णिया जा रहा था। कंसी चौक के पास पीछे से ओवरटेक कर रहे एक वाहन के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टकरा गया। इसके कुछ ही देर बाद ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने बताया कि आग में उसका मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान भी जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


दो घंटे बाद पहुंची दमकल, तब तक सब कुछ जल चुका था
बताया गया कि सिमरी क्षेत्र में अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय से दमकल वाहन बुलाना पड़ा। घटनास्थल तक पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग गया। तब तक ट्रक और उसमें लदा पूरा माल जलकर राख हो चुका था। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पत्नी के विवाद में खूनी खेल! जीजा ने दोस्त के साथ मिलकर साले को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन


बाइक मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
मब्बी के अपर थानाध्यक्ष शशि शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझा ली गई है, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें रखा सारा सामान जल चुका था। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें