फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बारात में जाने निकले थे तीन दोस्त, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि एक परिवार में पसरा मातम

Tue, 16 Jun 2026 10:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga: दरभंगा के बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क स्थित खानपुर क्रॉसिंग के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो चालक रामबाबू यादव की मौत हो गई, जबकि बारात में जा रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
सड़क पर पलटे ऑटो को उठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बिरौल-गंडौल मुख्य सड़क स्टेट हाईवे-56 पर खानपुर क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बारात में जा रहे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां से बेहतर इलाज के लिए तीनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 
घटना की सूचना पर पहुंची बिरौल थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं घायलों को भी डीएमसीएच भेजवाया गया। बीच सड़क पर पलटे हुए ऑटो को सड़क से हटवाकर पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया, वहीं शादी की खुशियों में डूबा परिवार गम के माहौल में पहुंच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारात में जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा गांव निवासी मो. इमरान (18), मो. जमील (22) एवं मो. शमशेर (17) बाइक से एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर क्रॉसिंग के समीप सामने से आ रहे ऑटो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ऑटो चालक दरभंगा के लालबाग निवासी रामबाबू यादव (67) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: संसाधन सीमित थे, हौसले नहीं; विमानों को उड़ाने का देखा था सपना, पायलट बनने के करीब पहुंचीं सृष्टि
विज्ञापन


हादसे के बाद मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि दुर्घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं सभी घायलों एवं मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें