फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'फुटपाथी दुकानदारों को बसाने की व्यवस्था हो, तभी हटाएं अतिक्रमण', भाकपा (माले) नेता ने जताई आपत्ति

Sat, 22 Nov 2025 04:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फूटपाथी दुकानदार शहर की आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे किफायती दरों पर सामान उपलब्ध कर शहरी गरीबों, प्रवासियों और कामकाजी वर्ग के जीवन-यापन में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फुटपाथी दुकानदारों को हटाए जाने पर भाकपा (माले) के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकानदारों को उजाड़ रहा है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


माले नेता ने सुझाव दिया कि प्रशासन विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेज, रेलवे, जिला परिषद, नगर निगम आदि की खाली पड़ी जमीन पर या चारदीवारी को पीछे कर उन्हें बसाने की उचित व्यवस्था करे। इससे न केवल उनका रोजगार सुरक्षित रहेगा बल्कि राजस्व वृद्धि में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कमजोर वर्गों के खिलाफ बुलडोजर चलाने में तत्पर रहता है, लेकिन प्रभावशाली और रसूखदार लोगों द्वारा सरकारी जमीन, तालाब व पोखरों पर किए गए कब्जों को हटाने में ढिलाई बरती जाती है। उन्होंने पूछ कि समस्तीपुर की 80-80 फीट वाली सड़कें आखिर कहां गायब हो गईं? काशीपुर-मुसापुर पोखर, स्टेशन चौक, चीनी मिल चौक और मगरदही घाट क्षेत्र अबतक अतिक्रमण मुक्त क्यों नहीं हुए?
विज्ञापन


पढ़ें: एनएच-107 पर बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार, 46.70 ग्राम स्मैक जब्त; रात 12 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
विज्ञापन


सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फूटपाथी दुकानदार शहर की आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे किफायती दरों पर सामान उपलब्ध कर शहरी गरीबों, प्रवासियों और कामकाजी वर्ग के जीवन-यापन में सहायक होते हैं। इनके माध्यम से सूक्ष्म उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में इन दुकानदारों के योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमों और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर व्यवस्थित किया जाना चाहिए, ताकि वे किसी समस्या के रूप में नहीं बल्कि विकास की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा बन सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें