मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र की मदना पंचायत स्थित चांद ईंट भट्टा के दक्षिणी भाग में एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शव की पहचान मदना गांव निवासी मोहम्मद वली के पुत्र अबुल हसन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता मोहम्मद वली ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की रात से लापता था। बुधवार की सुबह इलाके में घूम रहे लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मोहम्मद वली ने पुलिस को आवेदन देते हुए अपने गांव के ही मोहम्मद साजिद और मोहम्मद कासिम के खिलाफ तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।