फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी से बरामद हुई चोरी गई अष्टधातु की मूर्तियां, तीन बदमाश गिरफ्तार; घटना में उपयोग वाहन भी जब्त

Sun, 20 Apr 2025 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: मूर्ति बरामद होने के बाद विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मंदिर में माथा टेका। उन्होंने बताया कि चोरी गई मूर्तियां सकुशल बरामद कर ली गई हैं और घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बरामद की गई मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर गांव स्थित प्राचीन राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों को पुलिस ने मोतिहारी से बरामद कर लिया है। इस मामले में विभूतिपुर पुलिस ने तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि गत सप्ताह तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर ठाकुरबाड़ी से करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु की मूर्तियों की लूट की थी। बदमाशों ने मंदिर से मूर्तियों के अलावा सोने-चांदी की मटर माला, चांदी का मुकुट और अन्य आभूषण भी चुरा लिए थे।

विज्ञापन


पढ़ें: गया में मुख्य सचिव ने की प्रचार की शुरुआत, सात तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में प्रयुक्त चार चक्का वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। बताया गया कि बदमाशों ने इस वाहन को किराये पर लेकर समस्तीपुर पहुंचने के बाद घटना को अंजाम दिया था। इस लूटकांड में स्थानीय अपराधी लाइनर की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मूर्ति बरामद होने के बाद विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले मंदिर में माथा टेका। उन्होंने बताया कि चोरी गई मूर्तियां सकुशल बरामद कर ली गई हैं और घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें