फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: होली ड्यूटी से गायब चार सिपाही निलंबित, एसएसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

Wed, 04 Mar 2026 04:18 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में होली ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले चार सिपाहियों को जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। केवटी और लहेरियासराय थाना क्षेत्र में तैनात जवान ड्यूटी से गायब पाए गए थे, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
केवटी थाना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा। जगुनाथ रेड्डी ने होली के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चार सिपाहियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ड्यूटी से गायब पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवटी थाना क्षेत्र में तैनात पीटीसी सिपाही घनश्याम राम (सिपाही संख्या 124) और लक्ष्मी कुमारी (सिपाही संख्या 1347) होली ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए। बताया जाता है कि ओडी ड्यूटी में तैनात सिपाही घनश्याम राम मंगलवार रात से ही ड्यूटी से गायब था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
बुधवार को होली के दिन जब केवटी थानाध्यक्ष ने उसकी खोजबीन की तो वह ड्यूटी पर नहीं मिला। फोन पर संपर्क करने पर उसने बताया कि वह कपड़ा खरीदने के लिए शहर के लहेरियासराय चला गया है। वहीं सिपाही लक्ष्मी कुमारी भी बिना किसी सूचना के ड्यूटी और थाना परिसर से अनुपस्थित पाई गईं। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

दोनों ड्यूटी स्थल से लापता पाए गए
दूसरी घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र की है। होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया था। इस बल में शामिल सिपाही संतोष कुमार (सिपाही संख्या 1240) और नागेंद्र कुमार (सिपाही संख्या 920) को नीम चौक पर तैनात किया गया था, लेकिन दोनों ड्यूटी स्थल से लापता पाए गए। सर्किल इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: नाला निर्माण स्थल पर रंगदारी की धमकी, मजदूरों में दहशत; पुलिस जांच में जुटी

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद केवटी थानाध्यक्ष और लहेरियासराय इंस्पेक्टर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट प्राप्त होते ही चारों सिपाहियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई। होली जैसे संवेदनशील अवसर पर की गई इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें