फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग संकट, स्पाइसजेट फ्लाइट हवा में चक्कर काटती रही, यात्रियों की बढ़ी चिंता

Tue, 28 Apr 2026 11:21 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग की कमी के कारण स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 को लैंडिंग से पहले करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटना पड़ा, जिससे यात्रियों में फ्लाइट डायवर्ट होने की चिंता बढ़ गई। रनवे खाली होने के बाद ही विमान को उतरने की अनुमति मिली।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इस कारण यात्रियों और विमानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार विमान को लैंडिंग से पहले हवा में लंबे समय तक चक्कर काटना पड़ता है, जिससे यात्रियों में फ्लाइट डायवर्ट होने की चिंता बढ़ जाती है।

हवा में आधे घंटे तक चक्कर काटता रहा विमान
ताजा मामला सोमवार का है, जब मुंबई से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 को लैंडिंग से पहले करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटना पड़ा। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों की चिंता बढ़ गई और उन्हें फ्लाइट डायवर्ट होने का डर सताने लगा।

रनवे खाली होने के बाद मिली लैंडिंग की अनुमति
बताया गया कि जब दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर की एक फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई, तब जाकर रनवे पर जगह बनी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पाइसजेट के विमान को लैंडिंग की अनुमति दी। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने घर के लिए रवाना हुए।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब दरभंगा एयरपोर्ट पर ऐसी स्थिति बनी हो। इससे पहले 25 दिसंबर 2025 को हैदराबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर काटना पड़ा था। उस दिन रनवे पर पहले से दो विमान खड़े थे, जिससे तीसरे विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन


करीब दोपहर 2 बजे मुंबई से आई अकासा एयर और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स पहले से ही एयरपोर्ट पर खड़ी थीं। इसी दौरान 2:15 बजे हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा पहुंची, लेकिन रनवे पर जगह नहीं होने के कारण उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।

इमरजेंसी लैंडिंग तक की नौबत
13 जनवरी को भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी, जब इंडिगो की फ्लाइट 6E-537 को करीब डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। बाद में ईंधन की कमी को देखते हुए विमान की रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

राजस्व में अव्वल, लेकिन सुविधाओं की कमी
दरभंगा एयरपोर्ट उड़ान योजना के तहत देश के सबसे अधिक राजस्व देने वाले एयरपोर्ट्स में शामिल है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नए एयरपोर्ट का निर्माण जारी
हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए करीब 90 एकड़ जमीन पर नए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे आने वाले समय में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें