फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिलिंडर ब्लास्ट से ऊष्मामठ बाजार में हड़कंप, छह से ज्यादा लोग झुलसे; DMCH में पांच का इलाज जारी

Wed, 18 Mar 2026 06:27 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Cylinder Blast: दरभंगा के ऊष्मामठ बाजार में सिलिंडर ब्लास्ट से छह से अधिक लोग झुलस गए। पांच गंभीर घायलों का डीएमसीच में इलाज जारी है, जबकि अन्य को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
डीएमसीच में इलाज कराने पहुंचे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र स्थित ऊष्मामठ बाजार में सिलिंडर ब्लास्ट की घटना में छह से ज्यादा लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि पेथीयागाछी हाट में नाश्ते की दुकान पर जल रहे चूल्हे का सिलिंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। विस्फोट की चपेट में कई लोग आ गए, जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
घायलों का इलाज और अस्पताल की स्थिति
घटना में गंभीर रूप से जले पांच लोगों को डीएमसीच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल लेकर आए राजू कुमार ने बताया कि उनकी मां डोमनी देवी, पतोर थाना क्षेत्र की हीरा देवी और उनकी बेटी मेनका कुमारी, साथ ही पेथीयागाछी निवासी लालू साह और उनके बेटे चंदन साह को डीएमसीच में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य घायलों को आसपास के निजी क्लिनिक में भी भर्ती कराया गया है। एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल देखा गया, वहीं परिजन भी बड़ी संख्या में वहां जुटने लगे।

पढ़ें- इंदौर हादसे की दर्दनाक दास्तान: बिहार से इलाज के लिए आया था सेठिया परिवार, धमाके में सभी जिंदा जले
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
बाजार में मौजूद कमल कुमार शर्मा ने बताया कि ऊष्मामठ के पेथीयागाछी साप्ताहिक हाट में कचरी-मुरही बेचने वाले का सिलिंडर अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद कई लोग घायल होकर बाजार में ही गिर पड़े। यह दृश्य देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक ही एम्बुलेंस में पांच गंभीर रूप से जले लोगों को डीएमसीच भेजा।
विज्ञापन

 
परिजनों की प्रतिक्रिया
अपनी मां का इलाज कराने पहुंचे राजू कुमार साह ने बताया कि उनकी मां डोमनी देवी सब्जी खरीदने के लिए पेठियागाछी हाट आई थीं। इसी दौरान कचरी बनाने वाले का सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से जल गईं। उन्होंने बताया कि बाजार में मौजूद लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वे डीएमसीच पहुंचे, जहां उनकी मां समेत पांच लोगों का इलाज चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें