फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उधार का गुटखा नहीं देने पर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Nov 2025 08:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News: एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या बैजनाथ साहनी के पुत्र हरी साहनी द्वारा की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के नवटोली में उधार गुटखा देने से मना करने पर एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेश साहनी, पिता हृदय साहनी, निवासी खजुरी नवटोली के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास ही एक छोटी सिगरेट-गुटखा दुकान चलाता था।

विज्ञापन


पढ़े:  खेलो इंडिया के मंच पर चमकने को तैयार सारण की बेटियां, अस्मिता डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स में दिखाया दमखम

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या बैजनाथ साहनी के पुत्र हरी साहनी द्वारा की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फोरेंसिक टीम को भी जांच हेतु सूचित कर दिया गया है। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस की टीम आरोपी हरी साहनी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें