फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: DMCH में इलाज के दौरान धावक की मौत, चालक सहित तीन की स्थिति गंभीर

Thu, 16 Apr 2026 06:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: समस्तीपुर के अंगारघाट में बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 29 वर्षीय धावक दिलखुश कुमार की DMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
मृतक दिलखुश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में हुई बाइक और ऑटो की टक्कर में एक धावक की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान दिलखुश कुमार (29) के रूप में हुई है। उनका इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना में घायल ऑटो चालक सीताराम सहनी सहित नीतीश कुमार और धीरज कुमार का इलाज DMCH में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया शव
बेंता थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दिलखुश कुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे, उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

ट्रायल देने जा रहा था मृतक तभी हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दिलखुश अपने दो दोस्तों धीरज और नीतीश के साथ बाइक से मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में ट्रायल देने जा रहे थे। इसी दौरान अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली ढाला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एसिड पीने से पूरी तरह जल चुका था पेट, नहीं पच रहा था खाना, फिर हुआ ऑपरेशन और बच गई जान, खर्चा आया जीरो
विज्ञापन


मृतक के परिजन ने क्या बताया?
मृतक के चचेरे भाई विष्णु कुमार ने बताया कि दिलखुश बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था और इसी क्रम में वह दौड़ में भाग लेने जा रहा था। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक, ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें DMCH रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दिलखुश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें