फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: पुलिस टीम पर हमले से दरभंगा में हड़कंप, एएसआई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

Thu, 05 Nov 2026 06:43 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा में गश्त कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में हुई इस घटना में एएसआई रणधीर कुमार को गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पत्रकारों को घटना की जानकारी देते एसएसपी जगुनाथ रेड्डी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में गश्त करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई रणधीर कुमार को गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल एएसआई की पहचान रणधीर कुमार के रूप में हुई है। वह पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि एएसआई गाड़ी में बैठकर मोबाइल पर बात करते हुए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बगीचे में छिपे किसी बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी और पैर को चीरते हुए बाहर निकल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी और तलाशी शुरू कर दी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एएसआई का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी!: एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा
विज्ञापन


वहीं, अपराधी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि गश्त के दौरान एएसआई को गोली मारी गई है। घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने गश्त के दौरान पुलिस टीम पर हमला होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें