फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में लैब संचालक की हत्या से लोग आक्रोशित, सड़क को कर दिया जाम

Wed, 03 Dec 2025 01:12 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: लैब संचालक अनिष कुमार का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने हसनपुर–सखवा पथ जाम कर उच्च स्तरीय जांच और फोरेंसिक टीम बुलाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में बुधवार की अहले सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लरझा घाट थाना क्षेत्र के सखवा गांव निवासी भिखो यादव के पुत्र अनिष कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि अनिष पेशे से लैब संचालक थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अनिष कुमार अपने हसनपुर बाजार स्थित ग्लोबल डायग्नोसिस्ट में जांच कार्य समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिदह पुल के निकट अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें हत्या कर दी। घटनास्थल के पास ही हसनपुर थाने की पुलिस ने उनकी बुलेट बाइक बरामद की।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में जैन मुनि से बदसलूकी, मुनिराज ने सड़क किनारे मौन साधना की; शरारती युवकों ने धमकाया था    

स्थानीय लोग और परिजन बता रहे हैं कि बाइक सड़क के किनारे गढ्ढे में खड़ी थी और उस पर खरही से ढकाव था। घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिलने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या किसी अन्य जगह हुई और शव परिदह पुल के पास फेंका गया। परिजनों का आरोप है कि अनिष की पीट-पीटकर निर्मम हत्या की गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने हसनपुर–सखवा पथ को जाम कर दिया। उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होती, वे शव नहीं उठाने देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। जाम के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित है, जबकि पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें