फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर संकट, कोलकाता जानें वाली फ्लाइट रद्द, 12 उड़ानें देरी से; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 02 Apr 2026 08:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को उड़ानों में भारी अव्यवस्था रही। कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट बिना सूचना रद्द हो गई, जबकि अन्य 12 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को अफरातफरी, चिंता और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को उड़ानों के संचालन में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिर्फ यही नहीं, अन्य शहरों से आने-जाने वाली कई उड़ानें भी देरी से संचालित हुईं, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर से विमानों के पहुंचने के कारण दरभंगा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स भी निर्धारित समय से विलंबित रहीं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट QP 1405 करीब 40 मिनट देरी से सुबह 11:28 बजे दरभंगा पहुंची। वहीं मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 लगभग एक घंटे देर से लैंड कर सकी। हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 537 भी करीब 36 मिनट देरी से पहुंची, जबकि दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट भी 25 मिनट विलंबित रही।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के इस जिले में पंजाब पुलिस ने क्यों की कार्रवाई? लुधियाना मर्डर केस से जुड़ा तार; जानें

गुरुवार को कुल 12 उड़ानों के देर से संचालन के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से आए यात्रियों में उड़ान रद्द होने की आशंका को लेकर चिंता बनी रही।

इस बीच, कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। एयरपोर्ट पर एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। अचानक रद्दीकरण की घोषणा के बाद यात्री निराश होकर वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें