फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पांच दिन से लापता व्यवसायी का नहीं मिला सुराग, आक्रोशित व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Fri, 28 Mar 2025 08:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: व्यापारियों और परिजनों ने साफ कर दिया है कि अगर अगले तीन दिनों में दिलीप साह का कोई सुराग नहीं मिला, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने कहा कि हम सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही व्यवसायी को बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
व्यवसायी गुमशुदगी मामले को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी मुख्यालय के किराना व्यवसायी दिलीप साह की गुमशुदगी को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। इससे आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों ने शुक्रवार को बेनीपट्टी बाजार पूरी तरह बंद कर विरोध जताया। इससे पहले गुरुवार को मशाल जुलूस निकालकर व्यापारियों और परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। अब उन्होंने प्रशासन को तीन दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द व्यवसायी की बरामदगी नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:कब्रिस्तान के पास श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान नाच को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल
 
बाजार बंद के समर्थन में जुटे व्यापारी और आम लोग
जानकारी के मुताबिक, बेनीपट्टी के अंबेडकर चौक, लोहिया चौक और इंदिरा चौक समेत पूरे बाजार में स्थानीय व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों ने घूम-घूमकर दुकानदारों से बाजार बंद रखने की अपील की, जिसे आम लोगों का भी समर्थन मिला। बाजार बंद को लेकर स्थानीय व्यापारी दिनेश महथा, लक्ष्मण पंडित, गौड़ीशंकर नायक, चंद्रशेखर महथा, शंभूनाथ साह और रमेश साह समेत लगभग पचास व्यापारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा।
विज्ञापन

 
व्यवसायी की गुमशुदगी से दहशत में व्यापारी
बताया जा रहा है कि 24 मार्च की शाम को किराना व्यवसायी दिलीप साह अपने ग्राहकों से बकाया वसूली के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। समय बीतने के साथ परिजनों और स्थानीय व्यापारियों के बीच चिंता और आशंकाएं गहराती जा रही हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय व्यवसायी भी अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
 
एसआईटी टीम के हाथ अब तक खाली
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ निशिकांत भारती के नेतृत्व में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया गया था, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी टीम के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। एसआईटी में सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिव शरण साह, साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर पंडित और मधुबनी टेक्निकल सेल के मनोहर कुमार को शामिल किया गया है। वहीं, एसडीपीओ निशिकांत भारती ने कहा है कि टीम को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द व्यवसायी को सकुशल बरामद किया जाए और मामले का खुलासा किया जाए।

यह भी पढ़ें- Bihar:गिरिराज के संसदीय क्षेत्र में मुस्लिमों का वक्फ बिल के खिलाफ विरोध, दी ऐसी चेतावनी; Jdu का भी समर्थन
विज्ञापन

 
जल्द बरामदगी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
इधर, व्यापारियों और परिजनों ने साफ कर दिया है कि अगर अगले तीन दिनों में दिलीप साह का कोई सुराग नहीं मिला, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। व्यवसायियों का कहना है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द लापता व्यवसायी को नहीं ढूंढ पाई, तो वे जिला मुख्यालय तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
 
वहीं, एसडीपीओ निशिकांत भारती ने कहा कि हम सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही व्यवसायी को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस पूरी मुस्तैदी से इस केस को सुलझाने में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें