फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शिक्षक के तबादले के विरोध में नवोदय विद्यालय के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

Wed, 12 Nov 2025 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: छात्रों का कहना है कि शिक्षक प्रमोद कुमार पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें हर मुश्किल समय में सहयोग करते रहे हैं। ऐसे में उनका तबादला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। बच्चों की मांग है कि विभाग तत्काल तबादला आदेश को रद्द करे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड स्थित नवोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक प्रमोद कुमार के तबादले के विरोध में यह कदम उठाया है। करीब 10 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कोई अधिकारी छात्रों से बातचीत करने नहीं पहुंचा है।

छात्रों का कहना है कि शिक्षक प्रमोद कुमार पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें हर मुश्किल समय में सहयोग करते रहे हैं। ऐसे में उनका तबादला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। बच्चों की मांग है कि विभाग तत्काल तबादला आदेश को रद्द करे। बताया जा रहा है कि विद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बीज वितरण को लेकर कृषि विभाग की ओर से नहीं की गई व्यवस्था, गुस्साए किसानों ने जमकर किया हंगामा

गौरतलब है कि हाल के दिनों में दरभंगा स्थित नवोदय विद्यालय लगातार सुर्खियों में रहा है। कुछ सप्ताह पहले यहां कक्षा 8 के एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस घटना का खुलासा अभी तक पूरी तरह नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें