फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन के लिए साढू ने साढू को उतारा मौत के घाट, 22 तारीख को होनी थी मृतक की बेटी की शादी

Tue, 17 Mar 2026 10:18 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा के काजी बहेड़ा गांव में देर रात हुई हिंसक घटना में अवधेश कुमार चौपाल (50) की पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
घटना के मौके पर जुटी पुलिस और लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के काजी बहेड़ा गांव में एक व्यक्ति की पिट-पिट कर हत्या कर दिया गया। मृतक की पहचान अवधेश चौपाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि साढ़ू ने ही अपने साढ़ू की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


सोते हुए आरोपियों ने किया हमला
मृतक अवधेश कुमार चौपाल (50) अपने घर में सो रहे थे, तभी देर रात आरोपी राजाराम चौपाल अपने पूरे परिवार के साथ धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ अवधेश को निशाना बनाया, बल्कि घर के अन्य लोगों को भी बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल अवधेश को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची जाले थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच में जुट गई। मौत के बाद घर में पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई जगदीप चौपाल ने बताया कि मृतक अवधेश और राजाराम चौपाल के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रास्ते को लेकर उपजे इस झगड़े में बीती रात राजाराम चौपाल के परिवार ने घर में घुसकर पिट पिट कर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक की बेटी, बेटा और बहु जख्मी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


22 तारीख को होनी थी बेटी की शादी
मृतक अवधेश की बेटी की शादी अगले महीने 22 तारीख को तय थी। घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, पिता की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, डीएसपी सदर 2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों रिश्तेदार बताए जाते हैं। दोनों के बीच हुई मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें