फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एयरपोर्ट पर दो विमानों में खराबी, इंडिगो ने 20 मिनट हवा में काटे चक्कर; पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Tue, 30 Jun 2026 10:09 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान का टायर फटने और अकासा एयर के विमान में तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग संकट पैदा हो गया। इसके चलते दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट को 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बाद में विमान दरभंगा पहुंचा।
विज्ञापन
इंडिगो विमान - फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को दो विमानों में आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो गया। एक विमान का टायर फटने और दूसरे विमान में तकनीकी दिक्कत आने से एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके चलते दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट को करीब 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने पड़े और बाद में उसे पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। स्थिति सामान्य होने के बाद विमान को दरभंगा भेजा गया।
विज्ञापन


पार्किंग नहीं मिली तो पटना में उतारना पड़ा विमान
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-360 दिल्ली से यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए रवाना हुई थी। विमान को दोपहर करीब 2:42 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन पार्किंग उपलब्ध नहीं होने के कारण विमान को करीब 20 मिनट तक हवा में होल्ड करना पड़ा। इसके बाद सुरक्षा कारणों से विमान को पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। करीब 30 मिनट तक पटना एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान शाम चार बजे दोबारा रवाना हुआ और लगभग 4:34 बजे दरभंगा पहुंचा। इसके बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकी।

अकासा एयर के विमान में आई तकनीकी खराबी
इधर, मुंबई से दरभंगा पहुंची अकासा एयर की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ गई। एयरलाइन के इंजीनियरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। इसके चलते दरभंगा से मुंबई जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की है। कंपनी के अनुसार, सभी यात्रियों को मंगलवार को दूसरे विमान से मुंबई भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्पाइसजेट विमान का टायर फटने से बढ़ी समस्या
दरअसल, पूरे घटनाक्रम की शुरुआत सुबह हुई, जब मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-115 की लैंडिंग के दौरान एक टायर फट गया। पायलट की सूझबूझ से विमान सुरक्षित उतर गया और सभी 150 यात्री सुरक्षित रहे। विमान का नया टायर दिल्ली से मंगवाया गया। मरम्मत के बाद देर शाम विमान मुंबई के लिए रवाना हो सका। हालांकि, तब तक एयरपोर्ट पर पार्किंग की समस्या बनी रही, जिससे अन्य उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें-  Bihar: शिक्षा विभाग में महाघोटाला! 27 लाख सैलरी वाले अधिकारी के खातों में करोड़ों का खेल, रिपोर्ट में खुलासा

यात्रियों की बढ़ी चिंता
इंडिगो की फ्लाइट के पटना डायवर्ट होने की सूचना मिलने के बाद दरभंगा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में चिंता बढ़ गई। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट अधिकारियों से जल्द विमान मंगाने की मांग की। विमान के दरभंगा पहुंचने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कई उड़ानें भी हुईं प्रभावित
तकनीकी कारणों और पार्किंग की समस्या के चलते सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानें निर्धारित समय से पहले या बाद में संचालित हुईं। कुछ उड़ानों में देरी हुई तो कुछ को निर्धारित समय से पहले उतारा गया। पूरे दिन एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें