फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उधार दिए पांच हजार, ब्याज समेत मांगे 50 हजार! छात्र का अपहरण कर मांगी रंगदारी; पांच गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 09:52 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में 5 हजार रुपये के पुराने लेनदेन को लेकर एक युवक का कथित अपहरण कर उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
लहेरियासराय थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय मोहल्ले में रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने उधार के विवाद में युवक का अपहरण कर उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में युवक को सकुशल बरामद कर लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेता थाना क्षेत्र निवासी चंद्रभूषण रंजन, बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवडेगा निवासी कृष्ण मोहन कुमार, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र निवासी राम यादव, बेता निवासी शुभम कुमार तथा बहेड़ी थाना क्षेत्र के लागोपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


भोज में शामिल होने गया था युवक
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बड़ुआर गांव निवासी सत्यम मिश्रा ने लहेरियासराय थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वर्ष 2023 में वह दरभंगा के नाका नंबर-5 के पास रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती चंद्रभूषण रंजन और पंडासराय निवासी पीयूष कुमार से हुई थी। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2025 में उन्होंने चंद्रभूषण रंजन से 5 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ महीने बाद चंद्रभूषण एक सोना लूट मामले में जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद वह पंजाब के भटिंडा में काम करने चला गया और करीब 10 दिन पहले वापस लौटा था।सत्यम ने बताया कि 8 जुलाई की रात वह पंडासराय स्थित अपने मित्र पीयूष कुमार के घर भोज में शामिल होने गया था। देर रात होने के कारण वह वहीं रुक गया।

मोबाइल छीनकर मांगे 50 हजार रुपये
प्राथमिकी के अनुसार, नौ जुलाई की शाम जब वह पीयूष कुमार के घर से निकला, तभी चंद्रभूषण रंजन अपने साथियों के साथ पहुंचा और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि इसके बाद उससे पांच हजार रुपये के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उसके साथ मारपीट तथा प्रताड़ित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज्य में 20 IAS-BAS अफसरों का तबादला; सम्राट चौधरी सरकार ने किन्हें-कहां भेजा अब?

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पीयूष कुमार और उसके परिजनों ने पहले अपने स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लहेरियासराय थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। साथ ही घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें