फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नशे में धुत एसआई पर दुकानदार के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Wed, 21 Oct 2026 03:59 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के छपराघाट गांव में दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक दारोगा पर शराब के नशे में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
मेला में हंगामा करते पुलिस वाले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के छपराघाट गांव में शराब के नशे में धुत दारोगा का दुकानदारों के साथ मारपीट करने का कथित वीडियो सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दारोगा को बंधक बना लिया।  इस मुद्दे के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला दुर्गा पूजा के अवसर पर लगे मेले का है।

ग्रामीणों का आरोप है कि फेकला थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह शराब के नशे में मेले में पहुंचे और वहां दुकान लगा रहे दुकानदारों तथा स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर रंजीत सिंह पूरी तरह नशे की हालत में थे। उनकी इस हरकत से मेले में अफरा-तफरी मच गई।

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को एक कमरे में बंधक बना रखा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उन्हें घंटों तक बंधक बनाए रखा।

ग्रामीणों का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह न केवल खुद शराब पीते हैं, बल्कि शराब माफिया के साथ मिलकर शराब की आपूर्ति कराने का काम भी करते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आनंद मोहन ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राहुल राज का थामा हाथ, एनडीए के सीट बंटवारे पर सवाल

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वह शराब कारोबारियों के इशारे पर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश करते हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले पर  पुलिस अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें