फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवक ने रेलवे जंक्शन पर खाया जहर, जब कुछ नहीं हुआ तो काट ली नस; जानें पूरा मामला

Tue, 17 Dec 2024 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन पर एक युवक ने पहले चूहा मारने का जहर खाया, जब कुछ नहीं हुआ तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। जब लोगों ने उसे बेहोशी और अस्त-व्यस्त हालत में देखा तो अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार दोपहर दरभंगा निवासी एक 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास कर सनसनी फैला दी। पहले उसने चूहा मारने वाली दवा खाई और जब उससे कोई असर नहीं हुआ तो चाकू से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। प्लेटफार्म नंबर-1 पर युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत मंडलीय रेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
इंटरमीडिएट का छात्र है घायल युवक
घायल युवक की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय निवासी अरुण शर्मा के पुत्र विपुल शर्मा के रूप में हुई है। विपुल इंटरमीडिएट का छात्र है और पिछले कुछ दिनों से अपने माता-पिता से नाराज चल रहा था। घायल युवक के मौसा संजय शर्मा ने बताया कि विपुल अपनी बहन की शादी से खुश नहीं था, जिसके चलते उसका पिछले सप्ताह अपने पिता से विवाद हो गया था। इस घटना के बाद से वह तनावग्रस्त था। मंगलवार सुबह वह दरभंगा से किसी ट्रेन के जरिए समस्तीपुर पहुंचा और प्लेटफार्म नंबर-7 से होते हुए प्लेटफार्म नंबर-1 पर आया।
 
जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर विपुल ने पहले चूहा मारने वाली दवा खाई। जब इससे उसकी हालत बिगड़ने की बजाय स्थिर रही, तो उसने चाकू से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। बेहोश हालत में उसे प्लेटफार्म पर पड़ा देख यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसे बचाया।
विज्ञापन

 
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर पीके चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फिर युवक को गंभीर हालत में मंडलीय रेल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में है।
 
पारिवारिक तनाव बना घटना का कारण
परिवार के अनुसार, विपुल पिछले वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटर की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन बहन की शादी की बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। इस तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के दौरान समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। युवक के हाथ से बहते खून और उसकी हालत देखकर लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी।
 
रेलवे पुलिस का बयान
आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी परमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सब-इंस्पेक्टर पीके चौधरी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने की वजह से उसकी जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि घटना का कारण पारिवारिक तनाव है, लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें