इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर के प्रांगण में भारत और नेपाल के बीच कमांडेंट स्तर की काउंटरपार्ट को-ऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने की। इसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) की विभिन्न वाहिनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना, सीमा पार अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना और दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास व समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना था।
पढ़ें: ज
नसुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों में ट्रांसजेंडर को भी मौका
बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव से दो दिन पहले सीमा सील करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सीमा पर विशेष चौकसी और गश्त को और अधिक सघन करने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा नेपाल की जेलों से फरार भारतीय कैदियों की जानकारी साझा करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा का दुरुपयोग कर तस्करी की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिसे रोकने के लिए यह बैठक बेहद अहम है। एसएसबी के जवानों द्वारा सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।