फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शख्स की चोरी हुई थी बाइक, बदले में राहुल गांधी ने दिलवाई नई मोटरसाइकिल

Tue, 02 Sep 2025 10:03 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा के शुभम सौरभ की बाइक वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चोरी हो गई थी। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे संज्ञान में लिया।
 
विज्ञापन
चोरी हुई बाइक के बाद राहुल गांधी ने शुभम को दी नई पल्सर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दरभंगा के शुभम सौरभ को नई पल्सर 220 बाइक भेंट की है। दरअसल, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शुभम की बाइक चोरी हो गई थी। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आने के बाद राहुल गांधी ने खुद इसे संज्ञान में लिया और पटना में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शुभम को नई बाइक दी।
विज्ञापन


कैसे हुई थी बाइक चोरी

27 अगस्त को दरभंगा के जीवछघाट से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा के तहत बाइक रैली निकाली थी। इसी दौरान मा दुर्गा लाइन होटल के मालिक शुभम सौरभ की बाइक कथित तौर पर एसपीजी के लोग लेकर चले गए थे। बाइक न मिलने पर शुभम ने कई जिलों में यात्रा के दौरान तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पढ़ें: Bihar: होटल मालिक ने राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, यात्रा के दौरान जबरन ले गए बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दिया तोहफा

शुभम की परेशानी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने पटना में यात्रा के दौरान शुभम को बुलाया और नई पल्सर 220 बाइक खरीदकर भेंट की। नई बाइक मिलने के बाद शुभम ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। वहीं, बाइक खरीदने और देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें