फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खौलते पानी से झुलसा भांजा, मामी पर लगे आरोप, तीन लोग जख्मी

Wed, 25 Mar 2026 07:16 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बच्चों के विवाद के दौरान गर्म पानी से झुलसने की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले बिरौल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में DMCH रेफर किया गया।
विज्ञापन
डीएमसीच इलाजरत घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में गर्म पानी से जलकर तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को पहले बिरौल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (DMCH) रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, गांव में बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान यह घटना हुई। घायल युवक के पिता मुजाहिद इस्लाम ने आरोप लगाया कि उनकी सरहज (रिश्तेदार) ने उनके बेटे पर खौलता हुआ गर्म पानी उड़ेल दिया। हालांकि, झगड़ा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


मां-बेटा और मामा भी झुलसे
बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने गई मां और बेटा अली सलाम के साथ-साथ मामा मो. प्यारे भी गर्म पानी से झुलस गए। डॉक्टरों के मुताबिक, बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के पिता मुजाहिद इस्लाम ने बताया कि उनका बेटा और पत्नी ससुराल में रहते हैं। बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर बेटे और उसकी मामी के बीच विवाद हो गया।
 

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान मामी ने उनके बेटे के शरीर पर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे उसका पैर पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि वे पेशे से वाहन चालक हैं। घटना की सूचना पत्नी ने फोन पर दी, जिसके बाद उन्होंने दोनों को बिरौल पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए डीएमसीएच भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी पत्नी का एक हाथ जल गया है, जबकि बेटे के दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। डीएमसीएच के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


मामा का अलग दावा, जांच में उलझी सच्चाई
वहीं घायल बच्चे के मामा मो. प्यारे ने अलग जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उनका भांजा अली सलाम का पैर खाना बनाने के लिए चूल्हे पर चढ़े गर्म पानी में फिसलकर चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि झगड़ा छुड़ाने के दौरान वे खुद भी गर्म पानी से जल गए। हालांकि, झगड़ा किस कारण से हुआ, इस बारे में कोई भी साफ तौर पर कुछ नहीं बता रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें