फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 100 करोड़ GST हेराफेरी, अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बिहार से दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया

Sat, 28 Dec 2024 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

GST Fraud Case: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा से 100 करोड़ रुपये के जीएसटी हेराफेरी के मामले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से 100 करोड़ रुपये के जीएसटी हेराफेरी के मामले में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव में की गई। गिरफ्तार किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंट विपिन झा और आशुतोष झा पर आरोप है कि उन्होंने अपने क्लाइंट्स के जीएसटी रिटर्न फाइलिंग में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की।

विज्ञापन

 
तकनीकी निगरानी से मिली सफलता
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से दोनों आरोपियों का पता लगाया। उसके बाद दरभंगा पुलिस की सहायता से वंसारा गांव में छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अरुणाचल प्रदेश पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले जाने की कानूनी प्रक्रिया में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अरुणाचल प्रदेश में चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम करते थे और अपने ग्राहकों के जीएसटी रिटर्न में बड़े पैमाने पर हेराफेरी करते थे।
 
100 करोड़ के घोटाले का खुलासा
आरोपियों पर अपने क्लाइंट्स के जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी करने का आरोप है। इस घोटाले के खुलासे के बाद से ही अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी और अब दरभंगा में यह कार्रवाई की गई। इस बड़े ऑपरेशन में दरभंगा जिला के रैयाम थाना पुलिस का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। आरोपियों के छिपने की जगह और उनके स्थानीय संपर्कों को खंगालने में स्थानीय पुलिस की मदद से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
विज्ञापन

 
आगे की जांच जारी
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच की बात कही है। आरोप है कि जीएसटी के हेरफेर में कई और बड़े क्लाइंट्स और सहयोगियों की भूमिका हो सकती है, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें