फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी योजनाओं के लाभ का दुरुपयोग? संजय सरावगी ने उठाया अल्पसंख्यक मतदाताओं के दोहरे नाम का मामला

Thu, 14 Aug 2025 08:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा सदर विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। भाजपा के BLA-1 लक्ष्मण कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि करीब 655 मतदाताओं के नाम एक ही विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और दरभंगा सदर से विधायक संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा सदर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, इस विधानसभा में करीब 655 मतदाताओं के नाम एक से अधिक मतदान केंद्रों पर दर्ज पाए गए हैं। मामले की शिकायत भाजपा के BLA-1 लक्ष्मण कुमार ने दरभंगा डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोविजनल मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति का नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण समान होते हुए भी अलग-अलग ईपिक संख्या के साथ दो या तीन जगह दर्ज है।
विज्ञापन


राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और दरभंगा सदर से विधायक संजय सरावगी ने इस खुलासे पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “जो लोग SIR कराने पर सवाल उठा रहे थे, अब समझें कि इसकी जरूरत क्यों थी। विपक्ष पहले भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाता था, लेकिन अब साफ हो गया कि असल में चोरी कौन कर रहा था।”

 ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन


भाजपा की शिकायत में यह भी कहा गया है कि गड़बड़ी में अधिकतर नाम अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के हैं, जो एक ही विधानसभा में अलग-अलग स्थानों पर पंजीकृत हैं। आरोप है कि ऐसे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ भी दो-दो जगह से ले रहे हैं। भाजपा ने इन सभी नामों की सूची जिला पदाधिकारी को सौंपते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मंत्री सरावगी ने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लगभग 3,000 ऐसे नामों की जानकारी डीएम को दी थी। हालांकि, तब कुछ नाम हटाए गए थे, लेकिन कई बने रहे। उन्होंने BLO पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी गड़बड़ी तभी संभव है जब जिम्मेदार अधिकारी अपना काम ठीक से न करें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें