फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मिथिला पहुंचीं प्रियंका, कहा- इस धरती ने देश को दिया सत्याग्रह का मार्ग; क्या-क्या बोलीं?

Thu, 06 Nov 2025 10:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Election: प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में चाहे कोई गरीब, किसान, मजदूर हो या प्रधानमंत्री, सभी को वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बच्चा झा जनता प्लस टू विद्यालय, अरेर में महागठबंधन की ओर से एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री और सांसद प्रियंका गांधी रहीं। मंच पर पहुंचने पर उनका मिथिला पेंटिंग और मखाना की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि वे सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती और महाकवि कालिदास की इस पावन मिथिला भूमि को प्रणाम करती हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्वानों की धरती रही है और देश की राजनीति में बिहार की हमेशा बड़ी भूमिका रही है। यही वह धरती है, जहां से सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई थी। यहां के किसानों से प्रेरित होकर महात्मा गांधी ने आंदोलन छेड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में चाहे कोई गरीब, किसान, मजदूर हो या प्रधानमंत्री, सभी को वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव कराया जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन


पढे़ं; पहले चरण की 121 सीटों पर हुई 64.46 फीसदी वोटिंग, जनता का फैसला ईवीएम में कैद

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि इस देश की असली शक्ति जनता है, लेकिन बिहार में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अब केवल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पोस्टरों पर टिप्पणी करने में व्यस्त रहते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन विकास के नाम पर केवल ‘डबल इंजन सरकार’ का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि यहां की सरकार दिल्ली से संचालित होती है।

उन्होंने वादा किया कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी। इनमें महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये की सहायता, 200 यूनिट फ्री बिजली, युवाओं को छोटे रोजगार के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद, जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, भूमिहीन परिवारों को तीन से पांच डिसमिल जमीन (महिलाओं के नाम पर), विधवा पेंशन 1500 रुपये, दिव्यांग पेंशन 3000 रुपये (हर साल 200 रुपये की वृद्धि), मनरेगा मजदूरी 300 रुपये और कार्य दिवस दोगुने करने का वादा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए स्थायी कैलेंडर तैयार किया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें