फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'लालू-नीतीश ने बिहार को बना दिया मजदूरों की फैक्टरी', प्रशांत किशोर ने बिरौल में भरी हुंकार

Thu, 30 Oct 2025 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Election: पीके ने बिहार के पिछड़ेपन और बेरोजगारी के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आपने 20-25 साल तक भाजपा और जेडीयू को जिताया, लेकिन न तो रोजगार आया और न फैक्टरी लगी।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के बिरौल स्थित खौरागाछी स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव सभा में लोगों को संबोधित किया। बिहार बदलाव यात्रा के तहत यह सभा उनके चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में से एक रही। इस दौरान मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और भाषण के दौरान बदलाव चाहिए के नारे गूंजते रहे।

सभा में प्रशांत किशोर ने जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशी डॉ इफ्तेखार आलम के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि अब बिहार को नीतीश, लालू और मोदी जैसे नेताओं से छुटकारा दिलाने का समय आ गया है। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है। पांच साल तक जनता को लूटने के बाद अब 5-10 हजार रुपये देकर वोट मांगे जा रहे हैं। अगर जनता ने इस बार समझदारी नहीं दिखाई तो अगले पांच साल भी यही खेल चलता रहेगा।

पीके ने बिहार के पिछड़ेपन और बेरोजगारी के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आपने 20-25 साल तक भाजपा और जेडीयू को जिताया, लेकिन न तो रोजगार आया और न फैक्टरी लगी। मोदीजी ने बिहार से वोट लिया लेकिन फैक्टरी गुजरात में लगाई। लालू और नीतीश ने मिलकर बिहार को मजदूरों की फैक्टरी बना दिया।

विज्ञापन


पढ़ें;  मैरवा धाम के पास सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत; गलत तरीके से खड़े ट्रक से हुई टक्कर

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिरौल के मुस्लिम मतदाताओं से भी भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां आपसे कहती हैं कि हमें वोट दो ताकि भाजपा हार जाए, लेकिन हम कहते हैं कि इस बार अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दीजिए। अगर आप लालटेन में किरासन बनकर जलते रहेंगे तो रोशनी सिर्फ लालूजी के घर में होगी, आपके घर में नहीं। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार नाली गली या जात पात के नाम पर नहीं बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार और बिहार के भविष्य के लिए मतदान करें।

सभा के अंत में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि बिहार को ईमानदार और जवाबदेह शासन देना है। अगर जनता साथ दे तो आने वाले वर्षों में बिहार को पलायन, गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्त कर एक नया आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें