फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: बड़हरा में भाजपा को बड़ा झटका, 38 साल पुराने नेता ने छोड़ी पार्टी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Wed, 15 Oct 2025 08:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हरा

सार

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 38 साल से पार्टी में काम कर रहे वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। वे इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे और 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
सूर्यभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और 38 वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह ने भावुक होते हुए पार्टी से अलग होने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे और 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले वे पार्टी और प्रदेश कार्य समिति के पद से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन


सूर्यभान सिंह ने कहा कि भाजपा उनके लिए मां के समान है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जिस तरह उपेक्षा की है, उससे वे आहत हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने 13,364 घरों में राशन पहुंचाया, सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कराया और हमेशा जनता के बीच रहे।

उन्होंने कहा कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े थे और जीवनभर संगठन को मजबूत करने का काम किया। सिंह ने भावुक होकर कहा, “अगर मुझे भाजपा से टिकट मिलता, तो मैं 60 हजार वोटों से जीत दर्ज करता। भाजपा मेरी मां है, मेरी आत्मा में है, लेकिन अब मुझे जनता की सेवा के लिए स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरना होगा।”
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को अपना अभिभावक बताया और भरोसा जताया कि बड़हरा की जनता इस बार उनके साथ खड़ी होगी। सूर्यभान सिंह के इस फैसले से बड़हरा क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें