दरभंगा में आठ महिला पुलिसकर्मी निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व के अवसर पर विशेष ड्यूटी पर तैनात आठ महिला पुलिस कर्मियों के ड्यूटी से गायब पाए जाने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यवाई के भी आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार निलंबित महिला पुलिसकर्मियों में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की कंचन कुमारी, संगीता कुमारी, सुक्रिति कुमारी, बाबुल कुमारी और बहादुरपुर थाना क्षेत्र की कोमल, श्वेता, नीतिका कुमारी, ममता कुमारी शामिल हैं। सभी के खिलाफ थानाध्यक्षों द्वारा जांच के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थिति की रिपोर्ट एसएसपी को दी गई थी।