फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर की PhD डिग्री और थीसिस की जांच होनी चाहिए, जानिए किसने की यह मांग

Wed, 26 Feb 2025 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर की पीएचडी डिग्री और थीसिस की जांच होनी चाहिए। जदयू विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री मानसिक विछिप्त हो चुके हैं। इस वहज से देवी-देवताओं के खिलाफ बयान देते हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के बयान पर जदयू विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के द्वारा देवी-देवताओं के खिलाफ बयान देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरभंगा के जदयू विधायक विनय चौधरी ने उनके इस बयान देने पर कहा कि उनकी पीएचडी की डिग्री की जांच किया जाए और उनके द्वारा दिया गया थीसिस की जांच की जानी चाहिए। क्योंकि इसी थीसिस के आधार पर ही उन्हें डॉक्टर की उपाधि मिली है। विधायक विनय चौधरी ने पूर्व मंत्री को मानसिक तौर पर बीमार बताया है, वह मानसिक तौर पर विछिप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि ऐसे लोग समाज में न सिर्फ नफरत फ़ैलाने का काम करते हैं। बल्कि तुष्टिकरण की राजनीत करते हैं। उन्होंने खुद दूसरे लोगों से छुआछूत करने का आरोप लगाते हुए विधायक विनय चौधरी ने कहा कि वे इसे नहीं मानते और आज भी उनके साथ जो बॉडीगार्ड है, वह दलित वर्ग से आते हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. चंद्रशेखर द्वारा हिंदू देवी-देवता के सवारी और पूजा-पाठ पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर के दिए बयान पर दरभंगा के बेनीपुर से जदयू के विधायक विनय चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दरभंगा में मीडिया से बात करते हुए दिया। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर को विक्षिप्त और मानसिक बीमार बताते हुए कहा कि डाक्टर चंरशेखर की डिग्री की न सिर्फ जांच की जाए। बल्कि उनके द्वारा पीएचडी में जो थीसिस को देखा, जिसके आधार पर उनको डॉक्टर की उपाधि मिली, उसकी भी जांच होने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें