फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIhar News: अंचल अमीन ने भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Sat, 13 Sep 2025 06:09 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा में सदर अंचल के अमीन ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अंचल अमीन को भाजपा नेता ने दिया जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के सदर अंचल के अमीन ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के खिलाफ सदर थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी संख्या 293/25 है। अंचल अमीन (अविनाश कुमार) ने बताया कि वे खेसरा नंबर 638 की नापी करने गए थे। नापी के दौरान उन्होंने GPS से तस्वीर ली थी। जमीन में गंदगी (कुम्भी) होने के कारण नापी नहीं हो पा रही थी। नापी नहीं होने पर जब वे लौट रहे थे, तब आरोपी राजेश यादव ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि यादव ने कहा, “तुम मुझे पहचानते नहीं हो, मैं भाजपा का प्रवक्ता हूँ, मुझे किसी का डर नहीं है।”
विज्ञापन


थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमीन ने कहा कि वे वहां से किसी तरह भाग कर निकलने लगे, तब आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि नापी नहीं करवाई तो वह उन्हें मार डालेगा। इसके बाद अमीन ने सदर थाना में शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

'जहां हो वहीं आ जाओ, तुम्हें मार दूंगा'
बताया जाता है कि राजेश यादव पहले राजद से जुड़े रहे हैं और अब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बताये जाते हैं। अमीन ने आवेदन में यह भी लिखा कि उससे पहले, 3 सितंबर को यादव ने अंचल कर्मचारी राजकिशोर ठाकुर के मोबाइल पर फोन करके भी गाली-गलौज की और कहा था कि “जहाँ हो वहीं आ जाओ, तुम्हें मार दूंगा। तुम मुझे नहीं पहचानते, मैं किसी से नहीं डरता।
विज्ञापन


सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है और अमीन ने सरकारी कार्य के दौरान मारपीट की शिकायत की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BPSC 71st Exam: आज 37 जिलों में बीपीएससी 71वीं की PT परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए खास इंतजाम; पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-Bihar: जेपी नड्डा की बैठक से पहले BJP ऑफिस के सामने बवाल, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सर्वेक्षण कर्मी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें