फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में तीन पुलिस कर्मियों पर टेंपो चालक ने रॉड से किया जानलेवा हमला, जेल से जमानत पर चल रहा था

Fri, 22 Aug 2025 02:55 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Crime News In Hindi : टेंपो चालक ने अपने ऑटो से लोहे का रॉड निकालकर पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया है। इस दौरान तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी पहले अपनी पत्नी की भी हत्या कर चुका था।  मामला दरभंगा का है।
विज्ञापन
टेंपो चालक ने तीन पुलिस कर्मियों को पीटा, पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर अबतक आप सुनते आ रहे हैं कि पुलिस ने बदमाशों को पीटा है, लेकिन बिहार के लहेरियासराय बस स्टैंड के पास खुद पुलिस ही पिट गई है। कोई और नहीं एक टेंपो चालक ने तीन पुलिस कर्मियों को पीटा है। उन पर जानलेवा हमला किया है। घायल तीनों पुलिस कर्मियों का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। घायल दारोगा राजेश कुमार रंजन,एएसआई बालाकान्त कुमार,सिपाही अनिरुद्ध कुमार हैं। हालांकि, बाद में आई लहेरियासराय थाना की पुलिस ने आरोपी टेम्पो चालक को कड़ी मशक्कत के बाद खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया है। टेंपो चालक पतोर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव रहने वाला मो एजाज है। वह अपनी पत्नी के हत्या का आरोपी भी है। 
विज्ञापन


लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर शाम लहेरियासराय बस स्टैंड के पास आरोपी टेंपो चालक बीच सड़क पर टेंपो लगाकर खड़ा कर दिया था। जिसके कारण काफी लंबा जाम लग गया था। टेंपो चालक को टेंपो सड़क के किनारे करने के लिए बोला गया। इस बात पर टेंपो चालक अनसुना करते हुए टेंपो के अंदर बैठकर सिगरेट पीता रहा। उसके कुछ देर के बाद टेंपो से उतरकर टहलने लगा।

इसके बाद पुलिस कर्मियों व लोगों के सहयोग से टेंपो को बीच सड़क से किनारे कर दिया गया। इसी बात पर टेंपो चालक ने क्रोधित होकर टेंपो से लोहे का रॉड निकला और उन लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसकी सूचना उन्होंने थानाध्यक्ष को दी। सूचना के बाद प्रशिक्षु पुअनि राजेश कुमार रंजन व पीयूष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। जैसे ही टेंपो चालक ने इन लोगों को देखा, उसने राजेश कुमार रंजन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें सड़क पर पटक दिया और उनका वर्दी फाड़ते हुए गला दबाने लगा।
विज्ञापन


अनिरुद्ध कुमार को पटक कर फरार हो गया आरोपी
इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को दिया। लहेरियासराय थाना से पहुंची पुलिस बल ने किसी तरह दारोगा राजेश रंजन को बचाया। टेंपो चालक को काफी मशक्कत के बाद नियंत्रित कर थाने पर लाया गया। वहां उसे सिपाही अनिरुद्ध कुमार व चंदन कुमार झा की निगरानी में रखा गया। बताया जाता है गिरफ्तार टेंपो चालक लहेरियासराय थाना में पूछताछ के दौरान दारोगा अनिरुद्ध कुमार को पटक कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar Election: चुनाव से पहले लालू की पार्टी को झटका, पीएम मोदी के मंच पर नजर आए राजद के दो विधायक
विज्ञापन


टेंपो चालक अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है
लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दूर खदेड़कर फिर से दुबारा पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपी टेंपो चालक अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है। वह जेल से जमानत पर छूट कर आया है। इस संबंध में सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि घटना में घायल सभी पुलिस कर्मियों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार टेम्पो चालक को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar :  पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, राशन डीलर विक्रेता अपनी मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें