फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाबालिग से हैवानियत! सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, पीठ पर आपत्तिजनक चिट्ठी चिपकाकर भागे दरिंदे

Wed, 29 Jul 2026 11:57 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गंभीर हालत में मक्के के खेत से मिली। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने उसकी पीठ पर आपत्तिजनक संदेश वाली चिट्ठी भी चिपकाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार देर रात तीन युवकों ने किशोरी को गांव स्थित आरा मिल के पीछे मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


नाबालिग को गंभीर हालत में छोड़कर भागे परिजन
घटना के बाद आरोपित किशोरी को गंभीर हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने खोजबीन के दौरान उसे सुनसान खेत से बरामद किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपितों ने किशोरी की पीठ पर आपत्तिजनक संदेश लिखी एक चिट्ठी भी चिपका दी थी।

ये भी पढ़ें-  बाबा मणिराम अखाड़े में आज से मेले का भव्य का आगाज, देश का इकलौता दरबार जहां प्रसाद में चढ़ता है 'लंगोट'
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें