फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: खाने के दौरान हुई बहस तो भाई ने पीट-पीट कर ली भाई की जान, आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Mon, 09 Dec 2024 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Crime: कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि हत्या के आरोपी प्रमोद दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के रैयाम थानाक्षेत्र के नया गांव में पारिवारिक विवाद ने एक भाई की जान ले ली। घटना शनिवार को हुई, जब दो भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बड़े भाई प्रमोद दास ने छोटे भाई आमोद दास की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
खाना खाने के दौरान हुआ विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, आमोद दास और प्रमोद दास गांव में अकेले रहते थे। घटना के दिन, आमोद ने खाना बनाकर बड़े भाई के लिए परोसा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जो इतना बढ़ा कि प्रमोद ने आमोद के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण आमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
 
शराब की लत से बिगड़ा था पारिवारिक जीवन
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे उन्हें कई साल पहले छोड़कर जा चुके थे। शराब पीने की आदत और इसके चलते होने वाले घरेलू विवादों से तंग आकर पत्नियां बच्चों के साथ दूसरे शहरों में मजदूरी कर अपना जीवन बिता रही हैं। दोनों भाई मजदूरी करके गुजारा करते थे और साथ रहते थे।
विज्ञापन



 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रैयाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रमोद दास को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
 
ग्रामीणों में गम और आक्रोश
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आमोद दास स्वभाव से शांत और सहयोगी व्यक्ति था। वह अपने भाई प्रमोद का पूरा ख्याल रखता था, यहां तक कि रोजाना उसका खाना भी बनाता था।
विज्ञापन

 
कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि हत्या के आरोपी प्रमोद दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी और क्या इसमें अन्य कोई कारण शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें