फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाग पंचमी के मौके पर गांव से पूजा अर्चना करने आए भाई बहन गंडक नदी में डूबे, दोनों लापता; परिजन परेशान

Thu, 25 Jul 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के सलखन्नी घाट पर गुरुवार को नाग पंचमी के मौके पर पूजा अर्चना करने आए भाई-बहन बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए। 
 
विज्ञापन
भाई बहन गंडक नदी में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही सिंघिया घाट टोल हांसदा निवासी पप्पू सहनी के पुत्र वीर कुमार 12 वर्ष और विपतिका कुमारी 13 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य में जुट गए हैं। शव की तलाश को लेकर एसडीआरएफ टीम भी लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि समाचार ऑपरेशन तक शव बरामद नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू सहनी के पैतृक गांव बखरी हैं। वह आवास की जगह नहीं होने के कारण सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के सलखन्नी वार्ड 12 स्थित रामचन्द्र सहनी के यहां अपने ससुराल में रहते थे। यहां भी परेशानी होने पर पूर्णिया गुलाब बाग में रहकर अपना कारोबार करते हुए अपना घर बना लिया, वहीं रहते हैं। हालांकि साल में एक बार नाग पंचमी मेले के दिन विभूतिपुर आकर मां भगवती स्थान में पूजा अर्चना करते हैं।

इसी को लेकर गुरुवार को भी सुबह में ही वह पूर्णिया गुलाब बाग से ससुराल सलखन्नी बच्चे व पत्नी को लेकर आए थे। इसी दौरान पूर्वजों के अनुसार नहाते समय कुश बांधने की परंपरा को लेकर घर पहुंचते ही बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए मां फूल कुमारी देवी ने दोनों बच्चे को लेकर अपनी मां माला देवी के साथ चली गई। जहां मां बेटी स्नान कर कुश बांधने लगी। इसी दौरान  वीर कुमार  गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर स्नान कर रही बहन विपतिका कुमारी ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी में दोनों डूब गए और लापता हो गए।
विज्ञापन


सहोदर भाई बहन के डूबने की सूचना पर बड़ी संख्या में जुटी भीड़ 
बूढ़ी गंडक तट पर नाग पंचमी मेला के मौके पर स्नान कर रहे भाई बहनों के डूबने की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने स्थानीय थाना और प्रखंड प्रशासन को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रशासनिक पदाधिकारी ने क्या कहा
विभूतिपुर के सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के द्वारा शव खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि भाई को बचाने के प्रयास में बहन की भी डूबकर मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें