फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में दरभंगा का दबदबा, तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स में जिले के होनहार शामिल

Mon, 23 Mar 2026 03:08 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा जिले के छात्रों ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्ट्रीम में राज्य स्तर पर टॉप रैंक हासिल की, जिससे जिले का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन
दरभंगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के जारी हुए रिजल्ट में जिले के तीन छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है। जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सनहपुर के छात्र सत्यम कुमार ने साइंस स्ट्रीम में 95.2 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 476 अंक हासिल किए हैं।

वहीं बहादुरपुर प्रखंड के प्लस टू सेकेंडरी उच्च विद्यालय की छात्रा निशु कुमारी ने 95.49 प्रतिशत के साथ 477 अंक प्राप्त कर कला संकाय में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा रैयाम थाना क्षेत्र के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, चीनी मिल रैयाम की छात्रा स्वीटी कुमारी ने 95.20 प्रतिशत अंक (476 अंक) लाकर कला संकाय में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम ऊंचा किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आर्ट और कॉमर्स में लड़की, साइंस में लड़के ने किया टॉप, इंटर का रिजल्ट जारी

बताते चलें कि दरभंगा जिले में कुल 48,994 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 23,007 छात्र और 25,987 छात्राएं शामिल थीं। कला संकाय में 32,227, साइंस में 14,069 और कॉमर्स में 2,671 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें