फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पीएम मोदी, सीएम और मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गुजरात से ला रही पुलिस

Sun, 23 Nov 2025 08:51 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बात पोस्ट करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पोस्ट पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और सबसे कम उम्र की पहली बार विधायक बनने वाली मैथिली ठाकुर को लेकर किया गया था। 
विज्ञापन
दरभंगा साइबर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मैथिली ठाकुर को लेकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी पंकज कुमार यादव को गुजरात की पुलिस ने उसे जामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि दरभंगा साइबर थाना की पुलिस उसे लाने के लिए रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रियों के विभाग आवंटन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान, भाजपा-जदयू से इनके नाम की चर्चा

दरभंगा पुलिस के अनुसार बहेड़ी थाना के उज्जैना गांव का रहने वाला है पंकज कुमार यादव। उसने शुक्रवार को सुबह में पंकज यादव ऑफिसियल इंस्टाग्राम नाम के आईडी से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मैथिली ठाकुर का आपत्तिजनक फोटो और रिल बनाकर उसने सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। इस रिल के वायरल होते ही दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए साइबर थानाध्यक्ष प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। साइबर थानाध्यक्ष के बयान पर शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने इंस्टाग्राम की आईडी का लोकेशन ट्रेस करने के बाद दरभंगा पुलिस ने गुजरात की पुलिस से संपर्क किया। गुजरात की पुलिस को पंकज के बारे में जानकारी दी गई। लोकेशन की जानकारी मिलते ही गुजरात की जामनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने संभाली पंचायती राज विभाग की कमान, कहा- खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली होगी

बताया जाता है कि पंकज कुमार यादव बहेड़ी थाना क्षेत्र के उजैना गांव का रहने वाला हैं। वह गुजरात की निजी कंपनी में प्राइवेट नौकरी किया करता हैं। वह अभी कुछ दिनों पहले ही दरभंगा अपने पिता के निधन के बाद आया था। आर्थिक तंगी के कारण वह फिर से गुजरात चला गया। इस संबंध में साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद उसने इंस्टाग्राम आईडी की जाँच के बाद उसे गुजरात की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस  की टीम आरोपी पंकज यादव को लाने के लिए भेजी गई है। दरभंगा लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें