फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में बारात जा रही कार और ऑटो में भीषण टक्कर, चालक समेत दो की दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार

Thu, 14 May 2026 01:03 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा के बेनीपुर-झंझारपुर मुख्य मार्ग पर बारात जा रही कार और ऑटो के बीच देर रात भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बेनीपुर-झंझारपुर मुख्य पथ पर अधलोआम और पुतई गांव के बीच बीती देर रात बारात जा रही कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को सड़क से हटाकर किनारे किया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान ऑटो चालक 52 वर्षीय श्याम महतो और 15 वर्षीय इंद्रकांत महतो के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक चालक के बेटे मुकेश महतो मौके पर पहुंच गए।

बारात लेकर जा रहा था ऑटो
मुकेश महतो ने बताया कि उनके पिता ऑटो से रमौली गांव शादी समारोह में गांव के लोगों को बारात लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री की कुर्सी सिर्फ राज्यसभा सांसदी के लिए छोड़ी थी नीतीश कुमार ने? एक महीने बाद भी हाथ खाली
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर सड़क से हटाया गया है। पुलिस कार चालक और मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें