फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मधुबनी में दिनदहाड़े कॉलेज कर्मी को मारी गोली, बाइक सवार दो अपराधियों ने किया हमला

Tue, 06 Oct 2026 09:09 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के लदनियां थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने स्कूटी से जा रहे कॉलेज कर्मी केशवर सिंह को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने खोखा बरामद कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है।

 

विज्ञापन
कॉलेज करने को मारी गोली गंभीर रूप से जख्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लदनियां थाना क्षेत्र के चिकनोटवा गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने स्कूटी से जा रहे कॉलेज कर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के रूप में हुई है। वह कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि केशवर सिंह स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनकी पीठ में लग गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

आसपास के लोगों ने घायल केशवर सिंह को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही लदनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि गोलीबारी करने वाले अपराधियों की पहचान की जा सके।

दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस गोलीबारी के कारणों और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें