फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 12 साल की शादी, दो बच्चे; पत्नी पर दूसरी शादी करने का आरोप, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Tue, 13 Oct 2026 07:44 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में राज कुमार सहनी ने पत्नी गंगा कुमारी पर पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और रंजन ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले में पहली शादी के कायम रहते दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव की रहने वाली एक महिला पर उसके पति ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता राज कुमार सहनी बेगूसराय जिले के लोहियानगर स्थित वार्ड संख्या-28 के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी 28 अक्टूबर 2014 को समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के वार्ड संख्या-12 निवासी गंगा कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान उनके एक पुत्र दक्षराज और एक पुत्री जानवी कुमारी का जन्म हुआ।

विज्ञापन


पढे़ं: 'आवासीय विद्यालय में जानवरों जैसा खाना मिल रहा'...थाली लेकर मंत्री जमा खान के आवास पहुंचे छात्र बोले

ससुराल पहुंचने पर पत्नी के घर छोड़ने की मिली जानकारी
प्राथमिकी के अनुसार, राज कुमार सहनी जब अपने ससुराल नरहन पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई हैं। पति का आरोप है कि गंगा कुमारी दो अक्टूबर की सुबह बिना बताए घर से चली गई थीं। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी ने कथित तौर पर नरहन निवासी रंजन ठाकुर से दूसरी शादी कर ली है।

राज कुमार सहनी ने आरोप लगाया कि दूसरी शादी के दौरान उनकी पत्नी ने अपनी पहली शादी की बात छिपाई। इसके बाद उन्होंने विभूतिपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्राथमिकी में नरहन निवासी उपेंद्र ठाकुर के पुत्र रंजन ठाकुर को भी आरोपित किया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

विज्ञापन

करीब 12 साल के वैवाहिक संबंध और दो बच्चों के होने के बावजूद दूसरी शादी किए जाने के आरोप के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, मामले में संबंधित पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने नहीं आया है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें