मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा एम्स की जमीन को लेकर केंद्र सरकार के साथ सामने आए ताजा विवाद के बाद सीधे-सीधे कहा है कि इन लोगों को समझ में नहीं आ रहा है तो मेरा क्या जाता है। यह लोग हटेंगे तो सब अच्छा-अच्छा काम होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा मेडिकल कॉलेज से बेहतर जमीन खोजकर बिहार सरकार ने दी लेकिन यह पता नहीं चल रहा है कि केंद्र सरकार करना क्या चाहती है या करना ही नहीं चाहती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उस जगह पर फोरलेन भी जाएगा और कई मायने में अभी भी वह जमीन शहर से सीधी जुड़ी होने के कारण अच्छी है।