फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दलित युवकों को पीटा, मुंह पर किया पेशाब

Sat, 23 Jul 2016 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
देश भर में गुजरात के ऊना में पीटे गए दलित युवकों का मुद्दा गरमाया हुआ है। बिहार से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर में दो दलित युवकों को पीटने के बाद उनके मुंह पर पेशाब करने की खबर है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पीड़ित युवक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके बेटे की मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में पिटाई गई, लेकिन उसके साथ हैवानियत की हदों को पार किया गया और उसके मुंह पर पेशाब कर दी गई।

वारदात को बाबूटोला इलाके में चल रहे मेले के दौरान अंजाम दिया गया। तहरीर के मुताबिक मुकेश ठाकुर और उसके दो आदमियों ने 20 जुलाई के दिन वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवकों के नाम राजीव कुमार पासवान और मुन्ना पासवान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 11 के खिलाफ किया मामला दर्ज

- फोटो : demo
पुलिस की मानें तो आरोपी उटी-पारू पंचायत प्रमुख का पति है। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

आरोप यह भी है कि वारदात के वक्त युवकों के पिता बीच-बचाव करने गए तो उनकी भी पिटाई कर दी गई। 

काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पिट रहे पिता पुत्र को बचाया। वहीं आरोपी मुन्ना ठाकुर ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस फिलहाल कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें