फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा में 10 करोड़ की लूट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Thu, 10 Dec 2020 03:36 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में अपराध की समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुटे ही थे कि दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने 10 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दे दिया। हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने सुबह दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के लाख मार्केट में धावा बोल दिया।

विज्ञापन


हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के यहां अंधाधुंध फायरिंग की और लगभग 10 करोड़ के ज्वेलर्स और नकदी लेकर फरार हो गए।  हैरानी की बात यह है कि जहां लूट की घटना हुई है वहां से ठीक 200 मीटर की दूरी पर रोजाना एक पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती थी लेकिन घटना के वक्त वह गाड़ी वहां से नदारद थी।

दरभंगा के एसएसपी बाबूराम का कहना है कि वह इस मामले की जांच करेंगे कि क्या पुलिस कर्मियों की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। घटना के बाद मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम को दरभंगा के लिए रवाना कर दिया गया साथ ही एसटीएफ की टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया।
विज्ञापन


वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दरभंगा में सत्ता संरक्षित हथियारबंद अपराधी दिनदहाड़े भरे बाजार में कई राउंड फायरिंग कर 10 करोड़ का सोना लूट ले गए। चंद कदम दूर ही एस ऑफिस और भाजपा विधायक का आवास है। जवाब कौन देगा 30 साल पहले के सीएम या वर्तमान सीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें