फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: ‘प्रतिबंधित मीट’ परोसने पर व्यक्ति को पीटा, इलाके में धारा 144 लागू

Thu, 19 Apr 2018 11:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के कोडरमा जिले में भीड़ ने शादी समारोह के दौरान प्रतिबंधित मीट परोसने पर एक अल्पसंख्क समुदाय के व्यक्ति की पिटाई की। डोमचांच ब्लॉक के नावाडीह गांव के एक व्यक्ति पर ग्रामीणों को शक था कि उसने सोमवार की रात अपने बेटे की शादी में मेहमानों को प्रतिबंधित मीट परोसा है। जिसके बाद मंगलवार सुबह सबने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद भीड़ ने कुछ लोगों के घरों, धार्मिक स्थलों और उनके वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है ताकि कोई अनहोनी न हो। हालात अभी सामान्य बने हुए हैं। इसके अलावा एहतियात बरतते हुए इलाके में निषेधात्मक आदेश दे दिए गए हैं। 
पुलिस ने बताया कि जुम्मा मिंया नामक व्यक्ति के बेटे की शादी सोमवार रात को हुई थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह लोगों ने वहां मीट के टुकड़े देखे। जांच करने पर लोगों को पता चला कि वह सांड का मीट था जिस पर राज्य में प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और लाठीचार्ज कर मामला शांत कराया। लोगों ने जुम्मा मियां के घर पर पथराव भी किया था जिसमें मोहम्मद इजराइल नामक एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया था फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

कोडरमा की एसपी शिवानी तिवारी के मुताबिक इस मामले में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। स्थिति अब नियंत्रण में है। इसके अलावा जिस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था वह भी घर वापिस आ चुका है। सांड का मीट परोसने वाले मामले की जांच शुरु हो गई है। जिसके लिए मीट के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही वीडियो और फोटो संबंधित सबूतों से लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें